ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
आसपास

होशंगाबाद जिले के सोहागपुर में कार की टक्‍कर से काले हिरण की मौत, वन विभाग ने प्रकरण किया दर्ज

नवलोक समाचार, होशंगाबाद।

यहां सोमवार की रात करीब नौ बजे ग्राम किवलारी ज्ञानसागर स्‍कूल के पास सड़क पार कर रहे काले हिरण को कार ने टक्‍कर मार दी, जिससे हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। वही जिस कार ने टक्‍कर मारी उसी कार के पीछे वन‍ विभाग के सीसीएफ भी अपनी कार से आ रहे थे, जिसके चलते कार चालक और कार में सवार लोगों को पकड कर प्रकरण बनाया गया है।

यहां होशंगाबाद जिले की सोहागपुर क्षेञ में ग्राम किवलारी ज्ञानसागर स्‍कूल के पास एक कार क्रमांक एम एच 49 एफ 1544 डटसन गो  के चालक ने तेज रफतार से कार चलाते हुये हिरण को टक्‍कर मार दी है जिसके चलते काले हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। हम बता दें कि घटना कारित करने वाली कार के ठीक पीछे वन विभाग के सीसीएफ भी आ रहे थे जिन्‍होनें मोके पर ही कार चालक को रोक कर पकडा और प्रकरण्‍ा दर्ज कराया है। वन विभाग सामान्‍य रेंज के आफीसर संजीव रंजन ने बताया कि मामला दुर्घटना का है, जिसके चलते सभी आरोपियो को हिरासत में ले लिया गया है। जिसके बाद मंगलवार की सुबह हिरण को पोस्‍टमार्टम करवा कर सभी आरोपियो को न्‍यायालय में पेश किया गया है। हम बता दें कि चालक सहित सभी आरोपी नागपुर अयोघ्‍या नगर के निवासी है जो पचमढ़ी नागद्वारी के मेले से वापिस लौट कर होशंगाबाद होते हुये नागपुर जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!