ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
क्राइम अलर्ट

खनिज अधिकारी से मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा- हरे रंग के डंपर किसके, इन पर क्यों नहीं करते कार्रवाई

होशंगाबाद. कमलनाथ सरकार में शामिल हुए निर्दलीय विधायक और खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने पहली ही बैठक में होशंगाबाद के रेत खनन और अवैध परिवहन पर निशाना साधा है। उन्होंने रेत के अवैध खनन पर चर्चा करते समय होशंगाबाद के खनिज अधिकारी शशांक शुक्ला को कहा- खड़े हो जाओ और बताओ कि हरे रंग के रेत के ट्रक, डंपर किसके हैं? इनसे अवैध परिवहन की शिकायतें मुझे मिली हैं। एक सप्ताह में अवैध खनन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करके रिपोर्ट दो। अफसर ने जवाब दिया कि हम तो सभी डंपरों पर समान रूप से कार्रवाई करते हैं।
इस पर मंत्री ने बैठक में यह भी कहा कि पिछले 15 साल से जो चल रहा था, अब ऐसा नहीं चलेगा। नई खनिज नीति और रेत नीति का नया प्रारूप बनाकर बताएं। अच्छे सुझावों को शामिल करें। खनिज से मिलने वाले राजस्व को एक साल में दो गुना करना है। इसलिए एक सप्ताह में रेत नीति का ड्राफ्ट तैयार करके बताएं। उन्होंने विभागीय स्तर पर यह जानकारी भी मांग ली कि कौन सा अधिकारी कितने साल से एक ही पद पर काम कर रहा है। कोई भी बिना काम का एक पद पर नहीं रहेगा। यदि किसी की गलती सामने आई तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

सब घर भरने में लगे थे

खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि मेरे पास शिकायतें आई है, ये डंपर किसके हैं, सभी को पता है। चौहान लिखे डंपर चल रहे हैं, पुलिस रोकती नहीं, इसलिए खनिज अफसर को चेताया है कि पुलिस उन्हें नहीं रोकती पर आप भी उनकी तरह मत बनो। बिल्कुल, अब तक कोई पॉलिसी ही नहीं थी, सब घर भरने में लगे थे।

काैन हैं प्रदीप जायसवाल
वारासिवनी से निर्दलीय चुनाव जीतकर सरकार में मंत्री बने जायसवाल ने इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी को हराया था। संजय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे।

हां, मुझसे सवाल पूछा था, स्थिति स्पष्ट की है : शुक्ला

खनिज अधिकारी शुक्ला ने बताया बैठक में हरे रंग के डंपर के बारे में मुझसे पूछा था। मैंने बताया है हम अवैध काम करने वाले सभी रंग के डंपरों पर कार्रवाई करते हैं। नीले, हरे जिस भी रंग के डंपर हैं उन पर कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!