ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपास

मुंगवाली विधानसभा में बनेगी आधा सैकड़ा ड़ामरीकृत सड़कें- पूर्व विधायक देशराज सिंह

मुंगावली(हेमंत यादव)

अभी तक ब्लॉक के कई गांवों में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत कक्रीट की सड़के बनाई जा चुकी है एवं कई पर कार्य चल रहा है लेकिन क्षेत्र की जो 38 मुख्यमंत्री सड़कें बन कर तैयार हो चुकी हैं उनकों अब प्रधानमंत्री सड़क योजना में सम्म्लित कर लिया गया है इसकी जानकारी देते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक देशराज सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र में 500 तक की आबादी वाले गांवों को पहले ही प्रधानमंत्री योजना में शामिल किया जा चुका है पर छोटें- छोटे गावों को ड़ामरीकृत सड़कों से जोडने के उद्देश्य से गुपलिया से बगवा, पीपलखेड़ा से कानीखेड़ी, बीलाखेड़ी से पथरिया, बीलाखेड़ी से रामपुर मुहाल, करैया तुर्क से लक्ष्मीपुरा, अथाईखेड़ा से श्यामपुरा, मलावनी से सेमरीटंकी, रूसल्ला से बेगमपुर, मल्हारगढ रोढ़ ये भेड़का, कुकावली से बेरखेड़ी,अतरेजी से जलालपुर सहित ऐसे ही कई अन्य मुख्यमंत्री सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क योजना में शामिल किया गया है जिनका अनुमोदन जिला पंचायत द्वारा कर दिया गया है एवं जल्द ही इन सड़कों की टेंड़र प्रक्रिया पूर्ण कराकर एक वर्ष के अंदर इनका निर्माण कराया जायेगा। प्रधानमंत्री फेश 2 योजना में बनेगी 15 सड़कें क्षेत्र में एक ओर जहां मुख्यमंत्री सड़कों को प्रधानमंत्री सड़कों में लिया गया है वहीं प्रधनमंत्री फेश 2 योजना के तहत क्षेत्र में ऐसी 15 सड़कों का निर्माण कराया जाना सुनिश्चित किया गया है जिससे की अधिक से अधिक ग्रामीण गांवों को दो मुख्य मार्गो से जोड़ा जाये इसकी जानकारी देते हुये पूर्व विधायक ने बताया की इस फेश 2 योजना में सहराई बांया अचलगढ़ से पिपरई, पिपरई रोड़ से चिरवास, कर्त तमाशा होते हुये काछी बरखेड़ा, खूटिया बामौरी से खजूरिया, बाबरोद होते हुये घाटबमुरिया, जनकपुर खिरिया से पठारी, बजावन होते हुये सेमरखेडी ऌसी प्रकार ऐसी ही अन्य सड़कों के बारे में इनके द्वारा बताया गया एवं कहा गया कि इस योजना में पीडब्लूडी, मुख्यमंत्री सड़कें, बिना बनी सड़कें एवं प्रधानमंत्री सडक को एक साथ लेकर मुख्य सड़क से जोड़ने की योजना तैयार की गई है। जिसके स्टीरमेट तैयार हो चुके हैं और जल्द ही टेण्ड़र प्रक्रिया पूर्ण कराकर कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!