ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
देश

दिल्ली की नामी फैशन डिजाइनर की हत्या का खुलासा, टेलर ने बताई सनसनीखेज वजह

नई दिल्ली, जेएनएन। दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके वसंतकुंज में महिला फैशन डिजाइनर माला लखानी के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस ने महज छह घंटे में मामला का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राहुल का माला लखानी से पैसों को लेकर विवाद था। बार-बार मांगने पर पैसे नहीं मिले तो राहुल ने अनवर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली और बुधवार की रात 10-12 के बीच हत्या को अंजाम दिया। हालांकि, माला लखानी पर राहुल के कितने पैसे बकाया था? इसका खुलासा पुलिस नहीं कर पा रही है।
वहीं, संयुक्त पुलिस कमिश्नर अजय चौधरी ने बताया कि डबल मर्डर को माला के पुराने टेलर राहुल ने अपने दो जानकारों के साथ मिलकर अंजाम दिया। ये लोग उनके घर में लूट की योजना बनाकर गए थे। 10 दिन से रेकी करने साथ इसकी साजिश रच रहे थे।

हत्या के इरादे से चाकू खरीदा था

पुलिस की मानें तो राहुल ने अपने साथियों के वारदात को अंजाम देने के लिए बाजार से चाकू भी खरीदा था। बुधवार देर शाम माला लखानी के पास कपड़ों का डिजाइन दिखाने के बहाने पहुंचे। इसके बाद जबरन घर में घुसकर उनकी और नौकर की हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी घर से जो कुछ पैसे और जेवर लेकर माला लखानी की कार से चले गए। रातभर लूट का माल इधर-उधर छुपाया। जब आरोपी राहुल को लगा कि सब उसको पहचानते हैं, वे पुलिस से बच नहीं सकेंगे तो देर रात करीब पौने 3 बजे थाने में सरेंडर कर दिया। उनकी जानकारी पर ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
जांच में सामने आया है कि माला लखानी के वर्कशॉप में बतौर टेलर काम करने वाले राहुल और अनवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी हत्या की। राहुल फैशन डिजाइयर के घर में कपड़े की वर्क शॉप में टेलर था। राहुल ने फैशन डिजाइनर को वर्क शॉप में सिले हुए कपड़े देखने के बहाने बुलाया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!