ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने पूछी थी मोदी-ऋतंभरा की जाति, राहुल ने कहा- यह हमारे आदर्शों के खिलाफ

नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के नाथद्वारा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी द्वारा की गई जातिगत टिप्पणी पर राहुल गांधी ने ऐतराज जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ” सीपी जोशी जी का बयान कांग्रेस के आदर्शों के विपरीत है।” जोशी ने एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साध्वी ऋतंभरा की जाति पूछी थी।
बुधवार को सीपी जोशी ने नाथद्वारा के सेमा गांव में चुनावी सभा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा, “ऋतंभरा और मोदी की जाति क्या है, ये हिंदू धर्म के बारे में कैसे बात करते हैं? इस देश में अगर धर्म के बारे में कोई जानता है तो पंडित जानता है। अजीब देश हो गया है। उमा भारती लोधी समाज की हैं और वो हिंदू धर्म की बात कर रही हैं।” हालांकि बाद में जोशी ने बयान पर माफी मांग ली।

नेहरू की सहमति के बिना पटेल ने कुछ नहीं किया: जोशी

जोशी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल नेहरू की कैबिनेट में थे। पटेल जी की भारत के एकीकरण की योजना को नेहरू का समर्थन प्राप्त था। पटेल ने नेहरू की सहमति के बिना कुछ भी नहीं किया। वर्तमान में इन (भाजपा के) लोगों ने गलतफहमी फैला दी है कि दोनों एक साथ नहीं थे।

धर्म के बारे में सिर्फ पंडित जानता है

जोशी ने कहा कि वे (भाजपा) कहते हैं कि कांग्रेसी हिंदू नहीं हैं। आखिर किसने इन्हें सर्टिफिकेट जारी करने का अधिकार दिया? क्या उन्होंने एक भी विश्वविद्यालय खोला है? अगर धर्म के बारे में कोई जानता है तो वह सिर्फ उनके पंडित/ ब्राह्मण हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!