ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
जिलादेशधर्म

अभिमन्यु-3 जागरूकता अभियान की शुरुआत, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जोर

बाल्यकाल से ही लैंगिक समानता की सीख देगा “अभिमन्यु-3”

सोहागपुर। पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-3” का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में मंगलवार को सोहागपुर बस स्टैंड स्थित नवरात्रि दुर्गा उत्सव पर बनाए गए अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों, घरेलू हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। इस दौरान पुरुषों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए बताया गया कि समाज में लैंगिक समानता और पारस्परिक सम्मान की भावना बचपन से ही विकसित करना जरूरी है। अभियान का उद्देश्य अभिभावकों को प्रेरित करना है कि वे बच्चों को प्रारंभ से ही सामाजिक, नैतिक, मनोवैज्ञानिक और कानूनी ज्ञान दें, ताकि वे महिलाओं के प्रति संवेदनशील बन सकें। साथ ही आधुनिक तकनीक से फैल रही अश्लीलता से दूर रहने और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि समय-समय पर बालकों की गतिविधियों का आकलन कर उन्हें संभावित दुष्परिणामों से अवगत कराना चाहिए। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। “अभिमन्यु-3” को समाज में सुरक्षा, समानता और जागरूकता स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

रिपोर्ट आदाब खान 

 

Adab Khan

आदाब खान मिडिया क्षेत्र में काम करने वाले युवा है जिन्होंने इलेक्ट्रोनिक मिडिया के लिए वीडियो एडिटिंग सहित वॉइस ओवर और खबरों के प्रस्तुतिकरण में पहचान बनाई है. आदाब खान को एंकरिंग में भी महारत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!