ब्रेकिंग
उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर...
शिक्षा

पिपरिया के सरकारी कालेज अब शहीद भगत सिंह महाविद्यालय कहा जायेगा

नवनीत परसाई, पिपरिया । यहां शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्याल अब शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय के नाम से पहचाना जाएगा। लंबे इंतजार के बाद और लोगो की मांग के बाद पिपरिया के सरकारी कालेज के नाम के आगे अब शहीद भगत सिंह जोड़ दिया गया है। बता दे कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रयासों के बाद शनिवार को पिपरिया में कॉलेज का भूमि पूजन एवं लोकार्पण सांसद उदय प्रताप सिंह द्वारा किया गया इस दौरान नवनियुक्त भाजपा प्रदेश किसान अध्यक्ष दर्शन चौधरी भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में दर्शन चौधरी ने शहीद भगत सिंह के बारे में बेहद प्रेरणादायक बातें भी मंच से कहीं जिला अध्यक्ष भाजपा माधव दास अग्रवाल ने मंच से सभी आए जनप्रतिनिधि एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया जिला प्रमुख सचिन गंगेले ने भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक ठाकुरदास नागवंशी , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिशंकर जयसवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संपत मुंदडा, जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू , मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर, खूबचंद रघुवंशी समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!