ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
खास खबरे

पन्ना में नीलगाय के शिकार के आरोप में 2 अरेस्ट

पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगलों में  नीलगाय का हुआ शिकार, 6 शिकारियों पर नीलगाय के शिकार का है आरोप, नीलगाय के शिकार मामले 2 शिकारी पकड़े गए, नीलगाय का कटा सिर,खाल,फंदा तार और शिकार में उपयोग किया शस्त्र हुआ जब्त।

नवलोक समाचार, दमोह।  जिले के हटा वन परिक्षेत्र के पन्ना टाइगर रिजर्व के किशनगढ़ वन परिक्षेत्र और मड़ियादो वन परिक्षेत्र की सीमा पर कारीबरा और व्रजपानी के जंगल मे करीब आधा दर्जन शिकारियों ने करंट लगाकर नीलगाय का शिकार कर दिया, शिकार की सूचना मिलते ही किशनगढ़ व मड़ियादो वनपरिक्षेत्र की टीमों ने मौके पर पंहुचकर शिकार के आरोप में दो आरोपियों को पकड़कर इनके कब्जे से नीलगाय का कटा हुआ सिर खाल,अवशेष,फंदा,डोरी
कुल्हाडी सहित बड़ी मात्रा में वन्य जीवों के अवशेष सामग्री बरामद की है। पकड़े गए आरोपी झबर्रा थाना किशनगढ के बताए जा रहे हैं आरोपियों पर वन्य जीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। चार अन्य आरोपी मौके से फरार बताए गए हैं।

किशनगढ वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र सिंह नरगेस, कोर अधिकारी कैलाश बामनिया,मड़ियादो रेंज अधिकारी ह्रदेश हरि भार्गव की सँयुक्त कार्रवाई में पूरे मामले की जांच जारी है। वन अमले को झबर्रा गांव निवासी कुछ लोगों के द्वारा शिकार की सूचना मिली थी जिसके बाद वन अमले ने जंगल की सर्चिंग कर आरोपियों को पकड़कर मड़ियादो लाया गया जंहा पूरे मामले की जांच जारी है। पन्ना टाइगर रिजर्व से स्पेशल डॉग स्कॉउट की टीम भी बुलाई गई है। शिकारियों के मामले में अन्य खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!