ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
बॉलीवुड

60 लाख की ठगी में हरियाणवी एक्ट्रेस गिरफ्तार, वर्ष 2016 की नोटबंदी से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली/बहादुरगढ़, जेएनएन। नोटबंदी (Demonetization) के दौरान एक महिला से 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में हरियाणा से एक्ट्रेस-सिंगर शिखा राघव (27) को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बृहस्पतिवार को उत्तरी जिला पुलिस ने की है। उसे 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी में दो साल पहले दिल्ली की कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था। वह काफी समय से हरियाणा और दिल्ली पुलिस को चकमा दे रही थी, अब जाकर वह गिरफ्त में आई है।

दिल्ली पुलिस की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सिंगर शिखा राघव को बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस की मदद से हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान शिखा शूटिंग कर रही थी।
यह है आरोप

उत्तरी जिला पुलिस के मुताबिक, दो साल पहले नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के दौरान एक महिला के पास पुराने नोट थे। आरोप है कि हरियाणा की सिंगर-एक्ट्रेस ने महिला को नोट बदलवाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये ले लिए, लेकिन उसने महीनों तक अपना वादा नहीं निभाया। महिला ने इस बाबत कई बार शिखा से गुजारिश की, लेकिन उसने साफतौर पर मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी, जिसमें शिखा को नामजद किया था।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में शूटिंग के दौरान शिखा को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस शिखा के साथी पवन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने शिखा की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस की भी मदद ली। वहीं, शिखा को इस बात भनक नहीं थी कि पुलिस शूटिंग स्थल के इर्द-गिर्द तैनात है और वह गिरफ्तार होने वाली है।
इस दौरान हुई मुलाकात में संतोष ने शिखा को बताया कि उसके पास 60 लाख मूल्य के पुराने नोट पड़े थे। इस पर शिखा और पवन ने कहा कि नोट बदल जाएंगे। आश्वासन देने के साथ शिखा ने संतोष से 60 लाख रुपये ले लिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!