ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
राज्य

वर्ष में 20 करोड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही बिजली कंपनी

ऑन लाइन बिल भरो, हर बिल पर छूट पाओ
बारह लाख उपभोक्ता घर बैठे भर रहे बिजली बिल, लाइन व अधिभार से मुक्ति

नवलोक समाचार भोपाल।
न दिन-रात का झंझट, न छुट्टी का संकट, न ही खुल्ले रूपए की समस्या… यही नहीं कैशलैस तरीके से चुकाए हर बिल पर छूट का लाभ। यह सब संभव हो रहा है बिजली बिलों की कैशलैस तरीके से घर बैठे अदायगी पर।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि डिजिटल इंडिया व कैशलैस भुगतान को कंपनी क्षेत्र के सभी 438 केंद्रों पर सतत प्रोत्साहित किया जा रहा है। निम्नदाब उपभोक्ता को कैशलैस तरीके से बिल राशि जमा कराने पर पांच से बीस रुपये प्रदान किए जाते है। इसी तरह उच्च दाब उपभोक्ताओं को अधिकतम एक हजार रुपये की छूट दी जा रही है। यह प्रोत्साहन राशि अगले बिल की कुल राशि में कम हो जाती है।
प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि  हर माह ही इन उपभोक्ताओं को करीब 1.7 करोड़ व वार्षिक 20.10 करोड़ की छूट प्रदान की जा रही है। इसके अलावा समय पर घर बैठे बिल भरने से अंतिम तिथि चूकने से अधिभार लगने की नौबत से भी मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि उक्त छूट अगले माह के बिजली बिल में स्पष्ट उल्लेखित होती है। दिसंबर तक कंपनी का प्रयास है कि 15 लाख और मार्च तक 20 लाख बिजली उपभोक्ता स्वयं के मोबाइल, लैपटाप,  टेबलेट से बिल भरे। यह कंपनी व उपभोक्ता दोनों के लिए फायदेमंद और सुविधाजनक रहेगा। उपभोक्ताओं को छूट मिलेगी व कंपनी को नकद राशि संभालने के लिए संसाधन नहीं लगाने होंगे, जोखिम नहीं उठानी पड़ेगी। आन लाइन भुगतान चौबीसों घंटे संभव होगा, यह प्रक्रिया भुगतान केंद्र पर संभव नहीं है।
इनसे कैशलैस भुगतान- पेटीएम, फोन पे, गूगल पे, एयरटेल मनी, सेमसंग पे, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, एमपी अनलाइन आदि। भुगतान पर वालेट सर्विस प्रोवाइडर एवं एमपी आन लाइन दोनों ही रसीद प्रदान करते है। यह रसीद बिजली कंपनी मान्य करती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!