ब्रेकिंग
उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर...
राज्य

भोपाल में विवाह के लिये ऑनलाइन अनुमति की व्यवस्था

जिला प्रशासन भोपाल द्वारा विवाह और अन्य समारोह की अनुमति के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी।

भोपाल-कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया निर्देश के बाद जिला प्रशासन द्वारा भोपाल जिले के निवासियों को भोपाल जिले की राजस्व सीमा में विवाह, सगाई, समारोह करने के लिए ऑनलाइन अनुमति दिए जाने की सुविधा प्रदान की गई है । कोई व्यक्ति जिसके परिवार में विवाह समारोह है एनआईसी के संबंधित पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अनुमति के लिए आवेदन कर सकता है।
आवेदन करने के बाद संबंधित को उसके मोबाइल पर एसएमएस से उसकी अनुमति प्राप्त हो जाएगी, यह अनुमति ही उसको संबंधित विवाह समारोह की बुकिंग आदि के लिए पात्र रहेगी।ऑनलाईन विवाह संबंधित सूचना प्रशासन को जिले की वेबसाइट https://bhopal.nic.in/ पर उपलब्ध लिंक के माध्यमम से सीधे दी जा सकेगी। विवाह सम्बन्धी सूचना के लिए नागरिकों को ऑनलाईन आवेदन करना होगा, जिसमें आवदेक का नाम, मोबाइल नंबर, पता, एसडीएम क्षेत्र, पुलिस थाना, वर – वधु का नाम, विवाह स्थ्ल, विवाह कार्यक्रम दिनांक, समय एवं आगंतुकों की संख्या आदि की जानकारी पोर्टल पर भरी जा सकेगी। आवेदकों को एस एम एस के माध्यम से पुष्टि और सूचना प्राप्त हेागी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!