ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
देश

रामविलास पासवान की हुई हार्ट सर्जरी , बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की कल रात को हार्ट सर्जरी हुई है , वे दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती है। चिराग पासवान ने ट्वीट कर उक्त जानकारी दी है उन्होंने बताया है कि एक ओर सर्जरी होने की संभावना है। सर्जरी के बाद पीएम मोदी , गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ने चिराग पासवान से फोन पर बात कर हाल जाना, उधर रामविलास पासवान के स्वास्थ्य को देखते हुए एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है।

नवलोक समाचार दिल्ली ।

रामविलास पासवान की शनिवार देर रात हार्ट सर्जरी की गई थी. दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी हार्ट सर्जरी हुई. चिराग पासवान ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. चिराग पासवान ने बताया कि पिछले कई दिनों से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है. कल शाम अचानक उत्पन हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा.

चिराग पासवान ने कहा कि जरूरत पड़ने पर संभवतः कुछ हफ्तों के बाद उनके पिता का एक और ऑपरेशन करना पड़े. संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद.

फ़ाइल फोटो

रामविलास पासवान की तबीयत बिगड़ने की वजह से एलजेपी की होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक टल गई थी. एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे.

इस बीच, बता दें कि बिहार में आज एनडीए में हिस्सेदारी पर ऐलान संभव है. बीजेपी और जेडीयू के बीच सीट बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है, तय फॉर्मूले के मुताबिक जेडीयू 122 सीटों पर और बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को नीतीश कुमार की पार्टी अपने कोटे से सीट देगी जबकि एलजेपी को बीजेपी अपने कोटे से सीट देगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!