ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
आसपास

जबलपुर में पॉजिटिव की संख्या 168 हुई,79 स्वस्थ,एक्टिव केस 81

नवलोक समाचार, जबलपुर। आईसीएमआर और मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज गुरुवार की रात मिली 56 सेम्पल की जांच रिपोर्ट में छह व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । इनमें सिंधी केम्प निवासी जिलानी उम्र 18 बर्ष और सोनू उम्र 22 बर्ष, अंसार नगर गोहलपुर निवासी एम एम अंसारी उम्र 48 बर्ष, हड्डी गोदाम ठक्कर ग्राम निवासी अकबरी बेगम उम्र 60 बर्ष, बहोराबाग की फातमा खान उम्र 30 बर्ष और साउथ मिलौनीगंज निवासी मोहम्मद नईमुद्दीन उम्र 68 बर्ष शामिल हैं । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 168 हो गई है । इनमें से 79 को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और और 8 लोंगो की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में अब कोरोना के एक्टिव केस 81 हो गए है। www.republic-today.com गुरुवार की रात मिली 56 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में 23 की आईसीएमआर लैब से और 33 सेम्पल की रिपोर्ट्स मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से प्राप्त हुई है ।
आज गुरुवार की रात मिली जाँच रिपोर्ट्स में पाये गये कोरोना पॉजिटिव में जिलानी स्व.जुमाई का पोता और सोनू स्व. जुमाई का भतीजा है। एमएम अंसारी बुधवार की देर रात मिली रिपोर्ट्स में पॉजिटिव पाये गये खतीब अंसारी के भाई हैं । अखबरी बेगम पूर्व में संक्रमित पाई गई सरवरी बेगम और स्व. कनिजा बानों की रिश्तेदार हैं । नईमुद्दीन पूर्व में संक्रमित पाये गये मोहम्मद राशिद और मोहम्मद अमीन के घर के पास रहते हैं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!