ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
देश

राज्यपाल लालजी टंडन ने परीक्षाओं के लिए गठित की 6 सदस्यीय समिति

समिति 8 मई तक प्रस्तुत करेगी प्रतिवेदन , बीएड सहित कई परीक्षा होंना हे।

नवलोक समाचार, भोपाल। राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के कार्यक्रम निर्धारण और अकादमिक कैलेंडर के पुनर्नियोजित करने की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए कहा है कि कोविड-19 की गाइड लाइन्स का पालन करते हुए परीक्षाओं का कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिये है। श्री टंडन ने इसके लिए उच्च स्तर पर चिंतन-मनन कर कार्रवाई के लिए 6 सदस्यीय उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। जीवाजी विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती संगीता शुक्ला को समिति का संयोजक बनाया है। समिति में 5 कुलपति और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नामांकित एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। समिति को आगामी 8 मई तक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है।
राज्यपाल के सचिव श्री मनोहर दुबे ने बताया कि समिति द्वारा समस्त आयुर्विज्ञान, प्रोद्यौगिकी और कृषि विश्वविद्यालयों के साथ चर्चा कर परीक्षा कार्यक्रम एवं अकादमिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। समिति के सदस्यों में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.जे.राव, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष अग्रवाल, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति प्रो. सुनील कुमार और भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. जयंत सोनवलकर को शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!