ब्रेकिंग
भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत
राज्य

चरवाहे को मिली थी, देवी बीजासेन की प्रतिमा- अब सलकनपुर में है विराजमान

नवलोक समाचार, रेहटी।

बीजासेन देवी का धाम सीहोर जिले के रेहटी तहसील के पास ग्राम सलकनपुर में बना है, जहां नवराञि में श्रदधालुओ दर्शन को आते है, वैसे भी आम दिनो में सलकनपुर धाम में भक्‍त  देवी मां के दर्शन करना नही चूकते. बताय जाता है अब से करीब ढेड़ सौ साल पूर्व देवी मां की प्रतिमा बकरे चराने वाले चरवाहे को पहाड़ के पर मिली थी, जिसके बाद वहां एक छोटी सी मडिया बना कर पूजन अर्चन शुरू कर दिया था, लोगो की अस्‍था के चलते अब देवी बीजासेन का आज भव्‍य धाम बन गया है, जहां देश भर से लोग दर्शन लाभ लेने आते है.

मध्‍य प्रदेश के होशंगाबाद जिले से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर ओर बुदनी से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम सलकनपुर में देवी मां का धाम बना हुआ है, पहले से अब काफी व्‍यवस्‍थाए सहित देवी धाम आर्कषक और भव्‍य बन चुका है, सलकनपुर देवी धाम में ट्रस्‍ट द्वारा सीढि़यो के साथ साथ अब रोप वे भी से भी मंदिर तक पहुंचने की व्‍यवस्‍था कर दी गई है.

नवरा‍ञि में देवी को दर्शन को मध्‍य प्रदेश सहित आसपास के राज्‍यो से भी लोगो का आना जाना होता है, लेकिन नवराञि में आस्‍था के चलते अब हजारो की संख्‍या में लोग पैदल याञा कर देवी धाम तक पहुंच रहे है, होशंगाबाद, रायसेन, नरसिंहपुर सहित सीहोर, हरदा, देवास जिलो से पैदल याञा कर देवी धाम तक पहुंचने वाले लोगो का कहना है कि हम मानता के चलते पैदल याञा कर जाते है, मां के मंदिर मै जो भी मनोकामान मांगी जाती है वह पूरी जरूर होती है.

बता दें कि देवी के धाम में नवराञि के पहले ही दिन से हाजारो की संख्‍या में लोग पहुंच रहे है यह सिलसिला नवराञि के नौ दिनो देखने को मिलता है. प्रसाशन सहित सलकनपुर ट्रस्‍ट द्वारा लोगो की व्‍यवस्‍था के लिए सभी इंतजाम किये गए है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!