ब्रेकिंग
Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो...
क्राइम अलर्ट

फाॅरेस्ट ऑफिसर के घर लोकायुक्त का छापा; नकदी और ज्वैलरी समेत जमीन के दस्तावेज मिले

इंदौर. लोकायुक्त पुलिस ने रविवार सुबह वन विभाग के एसडीओ के घर दबिश दी। अलग-अलग टीम एसडीओ के 5 ठिकानों पर पहुंची और कार्रवाई की। टीम को यहां से तीन लाख रुपए नकद, बड़ी मात्रा में ज्वैलरी और जमीन सहित अन्य दस्तावेज मिले हैं। लोकायुक्त की कार्रवाई अभी जारी है। टीम को यहां से करोड़ों रुपए की बेनामी सम्पत्ति मिलने की उम्मीद है।
महू में वन विभाग में पदस्थ एसडीओ आरएन सक्सेना के ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम अलसुबह छापेमारी करने पहुंची। एक टीम एसडीओ सक्सेना के भोलाराम उस्ताद मार्ग (भंवर कुंआ के पास) स्थित निवास पर पहुंची, जबकि अन्य चार टीमें सर्वानंद नगर में 2 और खंडवा रोड आसाराम बापू चौराहे के पास किशोर दा नगर स्थित ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची।
टीम को सक्सेना के घर से तीन लाख रुपए नकदी सहित बड़ी मात्रा में ज्वैलरी और जमीन सहित अन्य बेनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। टीम को कुछ पासबुक और बैंक लॉकर भी मिले हैं। टीम को सक्सेना द्वारा संचालित गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल के भी दस्तावेज मिले हैं, जिन पर भी कार्रवाई की गई। मिली जानकारी अनुसार सक्सेना के दो बेटे हैं जो मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!