ब्रेकिंग
Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो...
देश

आरिफ अकील पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

भोपाल नवलोक समाचार. कोहेफिजा पुलिस ने उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आरिफ अकील पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ दो दिन पहले कलेक्टोरेट ऑफिस के सामने ट्रैफिक जाम, आतिशबाजी और रैली के दौरान नोट लुटाने की शिकायत थी। इस मामले में पुलिस विवेचना के बाद अन्य धाराएं बढ़ाए जाने की बात कह रही है। अब तक पुलिस आचार संहिता उल्लंघन के 16 मामले दर्ज कर चुकी हैं।
गत नौ नवंबर को अकील कलेक्टोरेट में नामांकन भरने आए थे। उनके साथ आए समर्थकों के कारण कलेक्टोरेट के सामने सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया था। इसके साथ ही वहां पर आतिशबाजी की गई और रैली में नोट भी लुटाए गए। इसकी शिकायत भाजपा नेताओं ने कोहेफिजा पुलिस से की। पुलिस ने जांच के बाद रविवार रात करीब नौ बजे आरिफ अकील के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

सीएसपी शाहजहांनाबाद नागेंद्र पटैरिया के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। उन पर लगे तीनों आरोपों के सबूत जुटाए जा रहे हैं। अगर इसमें नोट लुटाने जैसे तथ्य भी आते हैं, तो मामले में धाराएं बढ़ाएं जा सकती हैं।

एक हजार रुपए जुर्माना और अधिकतम 6 माह की जेल : आचार संहिता उल्लंघन में एक हजार रुपए का जुर्माना और अधिकतम छह महीने तक की सजा का प्रावधान है। अधिकांश मामलों में आरोपियों पर जुर्माना ही लगाया जाता है। इससे प्रत्याशी के चुनाव लड़ने पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

आचार संहिता उल्लंघन के हो चुके हैं 16 मामले दर्ज : छह अक्टूबर से आचार संहिता लागू होने के बाद भोपाल में पुलिस अब तक आचार संहिता उल्लंघन के 16 मामले दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा निजी संपति और शासकीय संपति समेत कुल 209 मामले संपति विरूपण के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 11 हजार 256 लाइसेंसी आर्म्स में से पुलिस ने 7 हजार 523 हथियार जमा कराए हैं। इनमें से 13 जब्त और 278 के खिलाफ लाइसेंस निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इस बीच 3 हजार 442 हथियारों को इससे छूट भी दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!