ब्रेकिंग
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज
खास खबरे

योग दुनिया को स्वास्थ्य और शांति के लिए भारत का एक तोहफा: मोदी

ब्यूनस आयर्स. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 13वें जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचे। यहां उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और सऊदी किंग मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। मोदी ने ‘योगा फॉर पीस’ कार्यक्रम में कहा कि जब इंसान के दिमाग में शांति होगी, तभी परिवार, समाज, देश और दुनिया में शांति होगी। उन्होंने कहा कि योग दुनिया को स्वास्थ्य और शांति के लिए भारत का दिया एक तोहफा है।
ट्रम्प और आबे से भी मुलाकात करेंगे

शुक्रवार को मोदी और सऊदी के किंग मोहम्मद बिन सलमान के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस दौरान सऊदी अरब ने भरोसा दिलाया है कि वह भारत की आधारभूत संरचना में निवेश करेगा। मोदी आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से भी मुलाकात करेंगे। सम्मेलन के अलावा मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे।

ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा नहीं ले पाईं मर्केल
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल विमान में तकनीकी खराबी के चलते जी-20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं ले सकीं। काफी देर तक तक हवा में रहने के बाद उनके विमान की जर्मनी के कोलोन शहर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!