ब्रेकिंग
Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना
खास खबरे

कर्ज माफी के लिए पूरे मध्‍य प्रदेश में लड़ाई लड़ूंगा: शिवराज सिंह

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब किसानों के पूरे कर्ज की माफी की मांग की है। गुरुवार को ट्वीट कर उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2018 तक का टाइम बैरियर लगाकर, छन्नी लगाकर आधी-अधूरी कर्ज माफी की घोषणा मेरे प्रदेश के किसान भाइयों-बहनों के साथ घोर अन्याय है। कांग्रेस को ऐसे छलावे से दूर रहना चाहिए।
शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ये ठीक से जान ले कि मैं सोया नहीं हूं, मैं जाग रहा हूं और मेरी पैनी नजरें उन पर ही हैं। शिवराज ने इससे पहले बुधवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि कर्ज माफी का मतलब है कि जिसने पैसा समय पर दे दिया, उसका भी कर्ज माफ किया जाए। इसके लिए पूरे प्रदेश में लड़ाई लड़ूंगा।

एक अन्य ट्वीट के निकाले जा रहे मायने

शिवराज जब से मुख्यमंत्री पद से हटे हैं, रोज कुछ न कुछ ऐसा कह रहे हैं कि वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक दिन पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि चिंता मत करना, टाइगर अभी जिंदा है। अब गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हर एक लंबी दौड़ या ऊंची छलांग से पहले दो कदम पीछे हटना पड़ता है। शिवराज के इस ट्वीट के भी मायने निकाले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!