ब्रेकिंग
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
क्राइम अलर्ट

सोहागपुर थाना क्षेञ में जुआरी और रेत चोर सक्रिय – कार्रवाई की मांग

नवलोक समाचार, सोहागपुर.

होशंगाबाद जिले का सोहागपुर इन दिनो चर्चा में है, यहां की पुलिस पर जुआ खिलाने सहित रेत चोरो से 20 हजार रूपये महीना लेकर रेत की चोरी करवाई जा रही है, जो रेत चोर तय की गई रकम नही देता उस के विरूद्य 379 का अपराध दर्ज कर दिया जाता है, बाकी के सभी पुराने रेत चोर खुलेआम रात भर ट्रेक्‍टर ट्रालियो से रेत का कारोबार पुलिस की नाक के नीचे से कर रहे है.

जी हां होशंगाबाद जिले की चारो विधानसभाओ में सत्‍ताधारी पार्टी का एक भी विधायक न होने के चलते हालत बद से बदतर होते जा रहै, गुटबाजी में उलझी कांग्रेस में सभी अपनी अपनी रोटी सेंकना चाह रहे है. प्राप्‍त जानकारी के चलते जिले के कुछ कांग्रेसी नेता भाजपाईयो के साथ मिलकर रेत का कारोबार करने लगे है तो कुछ अपने लोगो से रेत की चोरी करवा रहे है. जिनको पुलिस की मदद से संरक्षण भी दिया जा रहा है. नगर में चर्चा इस बात की है कि पिछले एक महीने से पुलिस की मिलीभगत से जुआ खिलवाया जा रहा है, तो रेत का कारोबार भी खुलेआम किया जा रहा है, रेत चोरो से 20 हजार रूपये महीना तय किया गया है. वही बांसखापा के एक युवक जलील खान द्वारा रेत की चोरी कर परिवहन करते पाये जाने पर मांगी गई रकम न देने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था. लेकिन नगर में पिछले 12 सालो से रेत की चोरी करने वाले करीब दो दर्जन लोगो पर पुलिस की मेहनबानी बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!