ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
ग्रामीण ख़बर

रायसेन जिले में दहेज के लालची दुल्‍हे को फेरो से पहले दुल्‍हन ने भिजवाया हवालात

राजू प्रजापति रायसेन।
रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील के ग्राम बड़गवा से बारात लेकर जरूआ पहुंचे दूल्हे रामकुमार को दुल्हन की जगह हवालात का मुह देखने को मिला, दरअसल वर पक्ष द्वारा शादी की रशमें पूरी करते करते दहेज की रकम की मांग की जाने लगी. जिसके बाद कहासुनी भी हुई मामला विगड़ता देख दुल्‍हन सीधे थाने पहुची और वर पक्ष के लोगो की शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस ने वर सहित उसके पिता को पकडकर मामला दर्ज कर दिया है. dulhan
बताया जा रहा है कि राम कुमार का विवाह बेगमगंज तहसील के ग्राम जरुआ में सीता बाई से संपन्न होने जा रहा था बरमाला की रस्म के बाद टीके की रस्म में दुल्हन सीता बाई के पिता द्वारा 10हजार रुपये की राशि दूल्हे को चढ़ाई गई तो दूल्हा राम कुमार और उसके पिताजी द्वारा उक्त राशि को न लेकर 50 हजार रुपये की मांग की। मगर दुल्हन के पिता ने अपनी क्षमता के हिसाब से राशि देने की बात कही और 50 हजार रुपये की राशि देने की अपनी हैसियत नहीं है बोलकर मना कर दिया।इस बात पर दूल्हा राम कुमार और उसके पिता और पाँच अन्य रिश्तेदारों ने दुल्हन पक्ष से मारपीट शुरू कर दी।इसके बाद दुल्हन सीता बाई ने दूल्हे रामकुमार से शादी करने से इंकार कर दिया और पुलिस को बुला कर दूल्हे को हवालात में पहुंचा दिया। वहीं दुल्हन की तबीयत बिगड़ने के कारण उसको सिविल अस्पताल बेगमगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।वहीं दूल्हा रामकुमार हवालात में बैठा हुआ हैं।
थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बेगमगंज ने बताया कि ग्राम जरुआ में सीता बाई का विवाह रामकुमार से होने जा रहा था मगर पैसे के लेनदेन को लेकर स्थिति लड़ाई झगड़े की बनी और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी, इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया और दूल्हे को हवालात पहुंचा दिया है। दूल्हे के ऊपर दहेज अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!