ब्रेकिंग
Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो...
खेल

अंतिम संस्कार में शामिल हुए सचिन और कांबली, युवा क्रिकेटर्स ने बल्ले से दी सलामी

मुंबई. भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ। इसमें सचिन तेंडुलकर, विनोद कांबली और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे, मुंबई के मेयर विश्वनाथ महाडेश्वर, भाजपा विधायक आशीष शेलार शामिल हुए। आचरेकर की अंतिम यात्रा के दौरान युवा क्रिकेटर्स ने उन्हें बल्ले से सलामी दी। बुधवार को मुंबई में आचरेकर का निधन हो गया था। वे 87 साल के थे।
सचिन ने शुरुआती दिनों में आचरेकर से क्रिकेट सीखा। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली भी उनसे ट्रेनिंग लिया करते थे। आचरेकर ने अजित अगरकर, चंद्रकांत पंडित और प्रवीण आमरे समेत कई दिग्गज क्रिकेटरों को भी कोचिंग दी थी। आचरेकर को द्रोणाचार्य अवॉर्ड और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचरेकर के निधन पर शोक जताया। पीएमओ के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा, “यह खेल जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।”
स्वर्ग में क्रिकेट को समृद्ध करेंगे आचरेकर’

आचरेकर के निधन पर सचिन ने कहा, ”स्वर्ग में भी अगर क्रिकेट होगा तो आचरेकर सर उसे समृद्ध कर देंगे। उनके अन्य छात्रों की तरह मैंने भी क्रिकेट की एबीसीडी उनसे ही सीखी। मेरे जीवन में उनका योगदान शब्दों से नहीं बताया जा सकता। आज मैं जहां खड़ा हूं, उसका आधार उन्हीं ने बनाया था।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!