कमलनाथ प्रदेश के 18 वे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे

भोपाल के जंबूरी मैदान में सोमवार को लेंगे शपथ
प्रदेश की जनता जनार्दन और कांग्रेसजन होंगे भव्य समारोह के साक्षी

Test

राजू प्रजापति

सागर। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले बहुमत और सत्ता परिवर्तन के साथ सरकार के नए मुखिया के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री कमलनाथ सोमवार 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे भोपाल के जंबूरी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। खुले मैदान में होने वाले इस भव्य समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी समेत कई राजनीतिक हस्तियां विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ के इस शपथ समारोह में प्रदेशभर के कांग्रेसजनों के साथ ही आम जनता भी साक्षी बनेगी।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने उक्त संबंध में बताया कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिले जनादेश तथा विधायक दल द्वारा माननीय श्री कमलनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में अपना नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल द्वारा उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री की शपथ के इन क्षणों को ऐतिहासिक और यादगार बनाते हुए कांग्रेसजनों तथा आम जनता की बड़े स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खुले मैदान में कार्यक्रम का आयोजन करते हुए इन्हें साक्षी बनाया जा रहा है। इस समारोह में सागर जिला, संभाग और प्रदेश भर के के हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता और आम जनता शामिल होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने आगे बताया कि कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी विशेष रूप से भोपाल पहुंच रहे हैं। उनके अलावा अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता, उद्योग तथा फिल्म जगत से जुड़ी हुई अनेक हस्तियां तथा कई विदेशी मेहमानों के यहां पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत करने की संभावना है ।शपथ समारोह के साक्षी बनने के लिए शहर- जिला कांग्रेस द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के दौरान सागर जिले के सैकड़ों कांग्रेसजन भोपाल पहुंचकर समारोह के साक्षी बनेंगे इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी में विभिन्न स्तरों पर विचार विमर्श कर तैयारियां शुरू कर दी है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने उक्त संबंध में कहा कि आगामी 17 दिसंबर को 15 सालों के कुशासन के बाद मध्यप्रदेश में आम जनता के हित में काम करने वाली लोक कल्याणकारी सरकार की स्थापना होने जा रही है। इस परिवर्तन को यादगार बनाने तथा परिवर्तन के साक्षी बनने के लिए सागर जिले के कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है। जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री के रूप मे कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन चार पहिया वाहनों एवं रेल मार्गों से भोपाल पहुंच रहे हैं। उन्होंने जिले के समस्त वरिष्ठ नेताओं, जिला कांग्रेस, मंडलम, सेक्टर व ब्लॉक कमेटियों के पदाधिकारियों, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, समस्त विभागों, प्रकोष्ठों व समितियों के पदाधिकारियों, कांग्रेस पार्षदों समेत सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचकर माननीय कमलनाथ जी के शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने की अपील की है।

Comments are closed.

Translate »