ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

कांग्रेस प्रत्याशी से ईवीएम हैक कर वोट दिलाने के नाम पर मांगे ढाई लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर. ईवीएम में डिवाइस लगाकर प्रत्याशी के पक्ष में पूरे वोट पहुंचाने का झांसा देकर ठगी करने वाले युवक नीरज सिंह राठौर को पुलिस ने भिंड के कांग्रेस प्रत्याशी रमेश दुबे की मदद से पकड़ लिया। उसने दुबे को डिवाइस लगाकर ईवीएम हैक करने का झांसा दिया था। कांग्रेस प्रत्याशी उसकी चालाकी समझ गए और उसे ही फोन पर बातों में उलझा लिया। बुधवार को उसे डील करने के लिए ग्वालियर रेलवे स्टेशन स्थित कमसम फूड प्लाजा में बुलाया और एसपी को सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी ने स्वीकार भी किया कि वह 2.5 लाख रुपए ठगने आया था। पुलिस को आशंका है कि हो सकता है उसने कुछ और लोगों से ठगी की हो। गुरुवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया कि 3 दिसंबर को मेरे मोबाइल पर कॉल आया। अपना नाम अजय सिंह बताकर कहा कि इंजीनियर ईवीएम में डिवाइस लगाएगा और उसे हैक कर लेगा। पूरे वोट भी मुझे ही मिलेंगे। मुझे उसकी बातों पर संदेह हुआ।

एक साल पहले ही पत्नी और बच्चों के साथ आया था ग्वालियर
ईवीएम हैक कर कांग्रेस प्रत्याशी को पूरे वोट दिलाने का झांसा देने वाला 12वीं फेल आरोपी नीरज सिंह बहुत शातिर है। वह ईवीएम का फुल फॉर्म भी नहीं जानता, लेकिन उसने यह तरीका सिर्फ इसलिए अपनाया क्योंकि वह जानता था कि ईवीएम हैक करना अपराध है, इसलिए हैकिंग के नाम पर रुपए देने वाला प्रत्याशी किसी से शिकायत नहीं करेगा। यह खुलासा उसने पुलिस की पूछताछ में किया है। आरोपी बेरोजगार है, उसकी पत्नी सीमा निजी स्कूल में नौकरी करती है। वही पूरा घर चला रही है। आरोपी का एक बेटा भी है, जो उसी स्कूल में पढ़ता है, जिसमें सीमा पढ़ाती है। वह एक साल पहले ही पत्नी, बच्चों के साथ ग्वालियर आया था। वह शॉर्टकट से पैसा कमाना चाहता था।

आरोपी की प्रोफाइल : 12वीं फेल है

नाम- नीरज सिंह राठौर
पिता का नाम- शिवराज राठौर
उम्र- 33 वर्ष
मूल निवासी- उरई, उत्तरप्रदेश
हाल निवासी- सिकंदर कंपू, ग्वा.
शिक्षा- 12वीं फेल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!