ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

शादी की बात करने गई थी, प्रेमी की हरकत से दुखी होकर दी जान

जबलपुर। विजय नगर की रामेश्वर कॉलोनी में किराए से रहने वाली मेडिसिटी अस्पताल की मार्केटिंग वर्कर बैतूल निवासी शिवानी सेन (24) ने प्रेमी के शादी से इंकार करने से दुखी होकर फांसी लगाई थी। इस बात को लेकर उसका प्रेमी से विवाद भी हुआ था। जिसके बाद से वह डिप्रेशन में थी। यह खुलासा विजय नगर पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच में हुआ है। शिवानी ने खुदकुशी से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने अपने प्रेमी अस्पताल के एचआर अतुल मिश्रा को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उसे कड़ी सजा दिलाने की बात लिखी थी। शिवानी के परिजन का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

रामेश्वर कॉलोनी निवासी अतुल जैन के घर में 6 महीने से बैतूल निवासी शिवानी सेन किराए से रह रही थी। वह आगा चौक स्थित मेडिसिटी अस्पताल में मार्केटिंग वर्कर थी। मंगलवार की सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो अतुल जैन चेक करने कमरे में पहुंचे। उन्होंने कई बार शिवानी को आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिस पर अतुल ने खिड़की से कमरे में झांका तो शिवानी दुपट्टे के फंदे से फांसी पर लटकी दिखी। सूचना पर विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की थी।

परिजन ने माना सुसाइड नोट में शिवानी की ही हैंडराइटिंग

जांच के दौरान मृतका के शव के पास एक डायरी मिली थी। जिसमें शिवानी ने सुसाइड नोट लिखा था। डायरी के अन्य पन्नों और सुसाइड नोट की लिखावट में कुछ अंतर होने के कारण पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही थी। लेकिन बैतूल से शहर पहुंचे शिवानी के परिजन ने सुसाइड नोट की राइटिंग शिवानी की ही बताई। परिजन ने आरोप लगाया कि अतुल मिश्रा ने शिवानी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। बदनामी के डर से उसने यह कदम उठाया है।

बातचीत के दौरान शिवानी से की थी मारपीट

आरोपित अतुल मिश्रा (24) सीधी जिले के रामपुर का रहने वाला है। वह कचनार सिटी में रहता है। आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि सोमवार की रात शिवानी उसके घर आई थी और शादी करने के लिए कह रही थी। लेकिन उसने इंकार कर दिया। इस बात से वह नाराज होकर उससे विवाद करने लगी। इसके बाद दोनों में झूमाझपटी हुई और फिर शिवानी रोते हुए घर चली गई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!