ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
क्राइम अलर्ट

गैस कटर से एटीएम काटा, 5.8 लाख रुपए चोरी कर ले गए बदमाश

बालाघाट/जबलपुर. बालाघाट के कटंगी में आगरी क्षेत्र में एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे लाखों रुपए चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मध्यरात्रि के बाद की है। अब तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितनी राशि निकाली गई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और बैंक अधिकारी मौजूद हैं।
जिले के कटंगी थाने के आगरी में रविवार की देर रात चोरों ने सेंट्रल बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। चोर गैस कटर से एटीएम को काटकर उसमें रखे लाखों रुपए चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, एटीएम में 5.85 लाख रुपए थे। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि उसमें कितना पैसा था। चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश भी की है। वह चेस्ट तक पहुंच गए और एक लॉकर तोड़ दिया और दूसरा तोड़ रहे थे, तभी बाहर आहट हुई और चोर भाग गए।

एफएसएल और डॉग स्क्वाॅयड भी बुलाई गई

टीम वारदात के बाद डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल की टीम को रात में ही बालाघाट से घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले में सेंट्रल बैंक प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आगरी ग्रामीण इलाका है। ऐसे में बिना सुरक्षा गार्ड के रात्रि में भी एटीएम चालू रखा गया है। बैंक प्रबंधन द्वारा सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए जा रहे हैं। एटीएम में चोरी की यह पहली घटना नही है।
तीन महीने पहले बोनकट्टा में भी 10 लाख निकाले थे
एटीएम की सुरक्षा के लिए वहां कोई गार्ड मौजूद नहीं था। इलाके में यह ऐसा पहला मामला नहीं है, तीन महीने पहले इसी क्षेत्र के बोनकट्टा स्थित एटीएम में चोरी हो चुकी है। यहां से चोर करीब 10 लाख रुपए निकाल कर ले गए थे। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोर किस ओर भागे हैं। सूचना मिलने के बाद बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंची गए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!