ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

विधान सभा चुनाव हेतु पुख्ता पुलिस इंतजाम

जगत सिंह राजपूत मिश्रा – रायसेन पुलिस अधीक्षक

राजू प्रजापति रायसेन मध्य प्रदेश

रायसेन. दिनांक 28.11.2018 को जिले की चारों विधान सभा क्षेत्र में चुनाव में सम्पन्न होगा। रायसेन पुलिस द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किये जाने की दृष्ट् िसे प्रभावी पुलिस व्यवस्था लगाई गई है। उक्त क्षेत्र के 845 सामान्य, 361 संवेदनशील कुल 1206 मतदान केन्द्रो पर 3129 सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये है। इसके अतिरिक्त केन्द्रीय पुलिस रिजर्व बल की 12 कंपनियां जिले में तैनात की गई है, केन्द्रीय बल को चारों विधान सभा क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केन्द्रों, फ्लाईंग स्कॉट में तैनात किया गया है, साथ ही सभी राजपत्रित अधिकारियों / थाना प्रभारियों की मोबाईल पार्टीयां पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में निरंतर पेट्रोलिंग करती रहेगी।
जिले के कुल 1206 मतदान केन्द्रों पर जिला पुलिस बल के 393, होमगार्ड के 806, केन्द्रीय पुलिस बल के 724 व 1206 विशेष पुलिस अधिकारी, इस तरह कुल 3139 सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये है। इसी प्रकार चारों विधान सभा क्षेत्र में 117 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 117 पुलिस मोबाईल पार्टीयों को तैनात किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र में मतदान केन्द्र पर सतत् पेट्रोलिंग करती रहेंगी, किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर, तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगी, एवं गडबड़ी फैलाने वाले तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करेंगी। प्रत्येक पुलिस मोबाईल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, राजपत्रित अधिकारियों की मोबाईल में पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। थाना स्तर पर क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया हैं, क्यूआरटी टीम में अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया है, जो आवश्यकतानुसार तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करेंगा।
असामाजिक तत्वों पर निगरानी, संदिग्धों की जाँच की दृष्ट् से जिले में 18 स्थानो पर अन्र्तजिला सीमा सील की गई है, जहाँ सतत् रूप से प्रायवेट वाहन की सघन चैकिंग की जा रही है। वल्नरेवल एरिया व किटिकल मतदान केन्द्रों पर एरिया डोमीनेशन की कार्यवाही के तहत फोर्स का भ्रमण, पैदल मार्च, फ्लेग मार्च की कार्यवाही की गई है। शांति पूर्ण मतदान कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री जगत सिंह राजपूत ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से निष्पक्ष रूप से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने एवं साथ ही निष्पक्ष आचरण प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना प्रभारियों से चुनाव आयोग द्वारा जारी आचार संहिता के अनुरूप दृढता से कार्यवाही करने, शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!