ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

राहुल ने कहा- शिवराज सरकार 10 साल पुराने तवे जैसी अब उसे फेंकने का वक्त आ गया

भोपाल. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सागर, दमोह और टीकमगढ़ में चुनावी सभाएं कीं। सागर में उन्होंने शिवराज सरकार की तुलना रसोई के 10 साल पुराने तवे से की। उन्होंने बताया कि एक महिला ने हमारे कार्यकर्ताओं से कहा कि रसोई का तवा 10 साल में खराब हो जाता है, उसमें रोटी पकाने से वह जल जाती है। ठीक वैसे ही शिवराज सिंह जी की सरकार, तवा जैसी खराब हो गई है। अब हाथ से तवे को उठा कर बाहर फेंकने का वक्त आ गया है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं बुंदेलखंड की परेशानियों से अच्छी तरह से वाकिफ हूं। भाजपा सरकार विकास की बात करती है। सड़कों की बात करती है, लेकिन हकीकत में पिछली एनडीए की सरकार से ज्यादा तेजी से विकास यूपीए सरकार के समय हुआ था। मैं एक बात आपको बता दूं कि इस राज्य के लोगों ने मन बना लिया है कि शिवराज चौहान की सरकार गई और कुछ ही महीने में 56 इंच वाले चौकीदार की सरकार भी जाने वाली है।

राहुल ने कहा- ना शिवराज ने और ना मोदी सरकार ने कुछ किया

“पूरी दुनिया में तेल के दाम गिरते जा रहे हैं, लेकिन जब मध्य प्रदेश का युवा स्कूटर, मोटर साइकिल में पेट्रोल भरवाता है तो उसकी जेब से पैसा निकलकर सीधा नीरव मोदी, विजय माल्या की जेब में जाता है।”
“हर प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री कुछ न कुछ चोरी कर रहा है। राजस्थान की मुख्यमंत्री के बेटे ने ललित मोदी से पैसा लिया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में आया। यहां शिवराज चौहान के शासनकाल में व्यापमं, डंपर कांड और ई-टेंडरिंग घोटाले हुए।”
“शिवराज और मोदी जी के बीच एक फर्क है। शिवराजजी तमीज से बोलते हैं लेकिन दुःख की बात है कि नरेन्द्र मोदी जी तमीज से बोलना नहीं जानते।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!