ब्रेकिंग
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
आसपास

कांग्रेस सिर्फ वचन देती है, उसे पूरा भाजपा करती है : शिवराज सिंह चौहान

श्योपुर। कांग्रेस की सरकार सिर्फ वचन देना जानती है। 1971 में स्व. इंदिराजी ने देश की जनता को वचन दिया था कि गरीबी हटाएंगे, लेकिन आज तक वे गरीबी नहीं हटा पाए। मध्यप्रदेश को भी कांग्रेसियों ने बंटाढार करने के अलावा कुछ नहीं किया। लेकिन भाजपा की सरकार जो भी वादा करती है, उसे हर हाल में पूरा करती है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। मुख्यमंत्री श्योपुर जिले की विधानसभा श्योपुर में पार्टी प्रत्याशी दुर्गालाल विजय के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिले की विजयपुर विधानसभा के कराहल में भी पार्टी प्रात्याशी सीताराम आदिवासी के समर्थन में सभा की।

विकास में नहीं होगी कोई कमी

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार का खजाना हमेशा खुला रहता है। विकास कार्यों की मध्यप्रदेश में कोई कमी नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सड़कों पर चलते थे तो गाड़ियों के नट-बोल्ट ढीले हो जाते थे और इंसानों की हड्डियां भी टूट जाती थीं। लेकिन हमने डेढ़ लाख किलोमीटर सड़कों का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि श्योपुर क्षेत्र के किसानों के लिए 167 करोड़ रूपए की चंबल माइक्रो योजना शुरू की। इस योजना से 32 गांवों की 30 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन पर सिंचाई होगी। इसी तरह 300 करोड़ रूपए की मुजहरी परियोजना की भी मंजूरी दी गई है। ऐसी एक नहीं, अनेकों सिंचाई परियोजनाएं हमारी सरकार ने शुरू की हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मुरैना जिले के सबलगढ़ में सरला रावत, विधानसभा जौरा के कैलारस में सूबेदार सिंह, विधानसभा सुमावली के छेरा में अजबसिंह कुशवाहा, जिला मुरैना के विधानसभा मुरैना, अम्बाह, दिमनी में क्रमशः रूस्तम सिंह, गब्बर सिकरवार और शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित किया।

ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री की सभा के दौरान जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग, गोपाल आचार्य, नगरपालिका अध्यक्ष दौलतराम गुप्ता, मिथिलेश तोमर, कविता मीणा, हरिनारायणजी, रमेश गर्ग, कल्पना राठौर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!