ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

योगी बोले-जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं

धमतरी नवलोक समाचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कुरूद में भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बजरंग बली राम के भक्त हैं। जो राम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कभी नहीं चाहते कि देेेश और यहां के राज्यों में राम राज कायम हो। वो सकारात्मक विकास को नकार रहे हैं। वे राम मंदिर के विरोधी हैं। मेरे विरोधी हैं। विकास के पक्षधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ रमन के विरोधी हैं। जो भी नेता विकास के मुद्दे उठाएगा, कांग्रेसी उनका विरोध ही करेंगे।
योगी ने आगे कहा कि लोकतंत्र में आपको मतदान का अधिकार दिया गया है। सत्ता आपके हाथ में ही है। इस अधिकार का प्रयोग कर हमें अपने लिए विकासोन्मुखी सरकार का चयन करना है। कांग्रेस ने पिछले 55 वर्षों के दौरान देश को आतंकवाद और नक्सलवाद के अलावा और कुछ नहीं दिया।

कांग्रेस ने अपने राज्य में सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उनके पास न नीति है और न ही नेता हैं। ये विभाजन की नीति पर ही काम करते आए हैं और आगे भी इसी नीति पर चलते रहेंगे। कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। आज भारत भाजपा के शासन काल में नए भारत के रूप में उभर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों की वजह से ही यह सब संभव हो सका है। हमें यह बात समझनी होगी। छत्तीसगढ़ और देश का विकास सिर्फ भाजपा के साथ ही संभव है। योगी ने स्थानीय भाजपा प्रत्याशी के लिए यहां लोगों से मतदान की अपील की। कुस्र्द के अलावा योगी आदित्यनाथ मरवाही, बिल्हा और तखतपुर में भी चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!