ब्रेकिंग
नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला
आसपास

सिवनी मालवा में 10 साल पूर्व गर्ल्‍स कालेज की घोषणा का सफर, आश्‍वासन पर रूका

नवलोक समाचार, सिवनीमालवा
होशंगाबाद जिले की स‍िवनी मालवा में चुनाव के पहले  2008 में जन आशीर्वाद रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने हाईस्कूल ग्राउंड से सिवनी मालवा में गर्ल्स कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। आश्चर्य की बात यह है कि इस सभा में वर्तमान विधायक सरताजसिंह सांसद के तौर पर मंच पर उपस्थित रहे थे। लेकिन 10 साल बीत जाने के बाद भी नगर की यह मांग जस की तस बनी हुई है। आंवलीघाट में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक बार फिर गर्ल्स कॉलेज खोलने की मांग पर सिर्फ सकारात्मक रूख अपनाने की बात कहकर इतिश्री कर ली। बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की घोषणा के समय सांसद रहे सरताजसिंह को विधायक बने 9 साल हो चुके है और कबीना मंत्री भी रह चुके है लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा अभी तक अधूरी की अधूरी ही बनी हुई है।
कही जुमला ना बन जाए गर्ल्स कॉलेज
10 साल पहले मंच से गर्ल्स कॉलेज की हुई घोषणा जुमला बनकर रह गई है।  इतने सालों में सिवनी मालवा के गर्ल्स कॉलेज का सफर घोषणा से शुरू होकर 10 सालों में भूला बिसरा रह गया। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर ना तो प्रशासन ने ध्यान दिया ना ही जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान दिया, लेकिन पिछले कुछ वर्षो से जनप्रतिनिधियों ने गर्ल्स कॉलेज मांग को फिर से गर्माया है लेकिन इन सबमें 10 साल पहले की गई सीएम की घोषणा का उल्लेख       करना भाजपाई भूल गए है।
मंच से विधायक सरताज ने सीएम से की मांग
आंवलीघाट में 71 फिट कि भगवान शिव की मूर्ति और मंगल भवन के लोकार्पण के दौरान विधायक सरताजसिंह ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से आंवलीघाट के विकास कार्यो सहित सिवनी मालवा में गर्ल्स कॉलेज की मांग का एक बार फिर मंच से उठाया लेकिन स्वयं सांसद के तौर पर मंच पर उपस्थित रहने के बावजूद मुख्यमंत्री को 2008 की घोषणा याद दिलाना भूल गए। 10 सालों बाद भी सिवनी मालवा के गर्ल्स कॉलेज की मांग अभी भी अधर में ही पड़ी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!