ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
Breaking Newsआसपास

बॉम्बे रोड – सरकारी रास्ते पर किया जा रहा अतिक्रमण

पुरानी बॉम्बे रोड पर अतिक्रमण कर बनाये जा रहे पक्के मकान , जिम्मेदार अफसर देख रहे तमाशा, कार्यवाई को लेकर संजीदा नही अधिकारी, एसडीएम से की गई शिकायत

नवलोक समाचार, सोहागपुर।
यहां बीएसएनएल आफिस के पीछे पुरानी बॉम्बे रोड पर लोगो द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर पक्के मकानों का निर्माण किया जा रहा है। जिसको रुकवाने न तो नगर परिषद ने और न ही राजस्व विभाग ने अभी तक कोई कार्यवाई की है, आसपास के निवासियों ने फ़िलहाल एसडीएम अखिल राठौर को शिकायती आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की है।

पुरानी बॉम्बे रोड पर अतिक्रमण कर पक्के मकान बनाने को लेकर की गई शिकायत

बता दे कि नगर की सरकारी भूमि पर लोगो द्वारा बेजा अतिक्रमण किया है और पक्के मकान बना लिये है जबकि उनके पैतृक निवास पूर्व से ही है साथ ही ऐसे लोगो के नाम कृषि भूमि भी अभिलेखों में दर्ज है। फिर भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर पट्टा लेने का प्रयास किया जा रहा है। यहां कलमेसरा रोड से लगी पुराने बॉम्बे रोड जिसका खसरा नम्बर 111 है , यहां वंशीलाल पिता रामसिंह अहिरवार निवासी तिघड़ा और अंकित अहिरवार निवासी उमरधा तहसील बनखेड़ी द्वारा खसरा नम्बर 153 व 154 जो कि सड़क के मिलान पर स्थित है पर पक्के मकान अवैध रूप से बना रहे है।उक्त सम्बंध में स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद को दी गई थी लेकिन कोई कार्यवाई नही की गई। अब आसपास के गणेश अहिरवार ,चम्पालाल और रसीद शाह सहित अन्य लोगो ने एसडीएम अखिल राठौर को तत्काल कार्यवाई करने शिकायत की है।

पट्टे का खेल जारी ।

बता दे कि नगर में ऐसे कई लोग है जिन्होंने स्वयं के निजी मकान होने के बाद भी सरकारी जमीनों पर कब्जा किया फिर राजस्व विभाग के कर्मचारियों से साठगांठ कर पट्टा ले लिया। फिर उक्त पट्टे वाले मकान को लाखों में बेच दिया। ऐसा अंबेडकर वार्ड, सुभाष वार्ड और क़िलापुरा वार्ड, सरदार वार्ड सहित नगर के इंदिरा वार्ड में हुआ है। इतना ही नही एक एक व्यक्ति द्वारा स्वयं के नाम से और पत्नी के नाम से अलग अलग पट्टे लेकर लाखो में बेच दिया है। जिस पर जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्यवाई नही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!