ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
आसपास

ग्राम पंचायतों पर बिजली विभाग का करीब 65 लाख बिल बकाया

 

नवलोक समाचार, पिपरिया। जनपद पंचायत पिपरिया एवं बनखेड़ी की ग्राम पंचायतों में कार्यालय एवं नल जल योजना के लिए उपयोग की गई बिजली का बिल नियमित जमा करने में उदासीनता बरती गई है, बिजली बिल जमा नहीं होने से बिजली वितरण कंपनी का करीब 65 लाख पए की राशि बकाया है। जनपद की बैठक में सीईओ शिवानी मिश्रा ने बिजली अधिकारी से ग्राम पंचायतों के बकाया बिजली बिल की राशि से पेनल्टी हटाकर जमा करने की बात कही, बिजली अधिकारी ने कहा यह नियमों के तहत संभव नहीं है फिर भी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा जो भी बीच का रास्ता निकलेगा उस पर अमल कराने के प्रयास किए जाएंगे । गौरतलब हो कि ग्राम पंचायतों में नल जल योजना के तहत पानी सप्लाई के लिए बिजली मीटरों का उपयोग होता है लेकिन बिल राशि नियमित बिजली विभाग में जमा नहीं होने से यह बढ़कर लाखों में पहुंच गई है, वही ग्राम पंचायतों में भवन में बिजली तो जल रही है लेकिन भुगतान नियमित क्यों नहीं किया जा रहा है जिसके चलते लाखों का बिल बाकी है, इसे अधिकारियों को संज्ञान में लेना चाहिए ताकि दोनों सरकारी विभाग बिजली बिल राशि को लेकर आमने सामने होने की स्थिति से बच सकें ।

इनका कहना है

हमारे द्वारा बनखेड़ी एवं पिपरिया जनपद पंचायत के सीईओ को पत्र जारी किया है, इन पर करीब 65 लाख रुपए बाकी, हमारे वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है ।

 श्रीमती पूनम तुमराम कुमार , उप महाप्रबंधक बिजली कंपनी पिपरिया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!