ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
ग्रामीण ख़बरराज्य

सारिका घारू बनी पंचायत चुनाव की ब्रांड एंबेसडर

ईवीएम का बटन दबाने मिलेंगे हाथों के दस्ताने

नवलोक समाचार, होशंगाबाद। आखिर पंचायत चुनाव की घड़ी आ ही गई है। आगामी सोमवार से नामांकन पत्र को प्रक्रिया आरंभ होकर नये साल में 6 जनवरी, 28 जनवरी एवं 16 फरवरी को तीन चरणों में वोट डलने जा रहे हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये आप अपनी ग्राम सरकार सुरक्षा के साथ किस प्रकार बनायें इस बारे में जागरूकता के लिये मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू को आयोग का राज्य स्तरीय ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।

   सारिका ने बताया कि उन्होंने चुनाव की घोषणा होने के बाद अपने अपने राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत होशंगाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से की है। वे होशंगाबाद जिले में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह तथा जिला पंचायत के सीईओ मनोज सरियाम के मार्गदर्शन में जागरूकता गतिविधिया कर रही हैं।

   सारिका ने बताया कि इस बार जिला तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिये नामांकन ऑफलाईन के साथ-साथ ओलिन द्वारा ऑनलाईन भी किया जा सकेंगे चुनाव के दौरान मतदाताओं को कोबिड से सुरक्षा के लिये ग्लब्स भी दिये जायेंगे। मतदान केंद्र पर हाथ धोने के लिये साबुन पानी तथा सेनेटाईजर की व्यवस्था भी रहेगी।राज्य स्तरीय ब्रांड एम्बेसडर सारिका ने सभी नवीन मतदाताओं के साथ बुजुर्गों, दिव्यांगों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में गीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से जानकारी दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!