ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

मुख्यमंत्री करेंगे “किचन शेड” व “किचन गार्डन” का वर्चुअल लोकार्पण

सरपंचोंरसोइयों एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों से बात-चीत भी करेंगे

कोरोना काल में बनाए गए हैं 2500 किचन शेड व 7100 किचन गार्डन

भोपाल/ होशंगाबाद।   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 07 जनवरी को दोपहर 03 बजे मिंटो हॉल में प्रदेश में बनाए गए 2500 किचन शेड एवं 7100 किचन गार्डन (पोषण वाटिका) का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इनका निर्माण कोरोना काल में किया गया है। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल आदि उपस्थित रहेंगे।

      मुख्यमंत्री श्री चौहान इस अवसर पर मध्यान्ह भोजन बनाने वाले कुछ रसोइयों, ग्रामों के सरपंचों तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा भी करेंगे।

      कार्यक्रम का दूरदर्शन भोपाल के माध्यम से सीधा प्रसारण होगा। इसके अलावा कार्यक्रम को वैबकास्टिंग के माध्यम से लिंक Webcast.gov.in/mp/cmevents पर, फेसबुक के माध्यम से लिंक @CMMadhyapradesh एवं @JansamparkMP पर, ट्विटर के माध्यम से लिंक CMMadhyapradesh एवं @JansamparkMP पर तथा यूट्यूब के माध्यम से लिंक Youtube.com/JansamparkMP पर लाइव देखा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!