ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
आसपास

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का सामुदायिक मध्यस्थता हेतु प्रशिक्षण सम्पन्न


नवलोक समाचार, होशंगाबाद। उच्च न्यायालय जबलपुर के न्यायमूर्ति संजय यादव कार्यवाहक मुख्यन्यायाधिपति मध्यप्रदेश तथा कार्यवाहक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य विधिक प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार व मार्गदर्शन में होशंगाबाद, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, सतना, रतलाम, उज्जैन, रीवा, इन्दौर, टीकमगढ़, सीधी, देवास, छतरपुर, अशोकनगर,विदिशा एवं धार जिले के यादव समुदायका आनलाईन सामुदायिक मेडिएशन प्रशिक्षण पोंटेशियल ट्रेनर श्रीमति गिरिबालासिंह  सदस्य सचिव म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा श्री राजीव कर्महे,सचिव उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के मार्गदर्शन में 2 से 12 नवम्बर तक 20 घन्टे दिया गया।
व महासभा के प्रदेश महासचिव जो स्वयं होशंगाबाद  जिले से इस सामुदायिक मध्यस्थता हेतु उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करने के प्रतिभागी थे के अनुसार विवादों के अंतहीन परिस्थितियों में सिविल प्रक्रिया की धारा 89 के अन्र्तगत विवादों के वैकल्पिक निराकरण की पद्धति के रूप में मध्यस्थता पद्धति की एक विशेष प्रासंगिकता एवं पहचान स्थापित हो चुकी है जिसके द्वारा समय,धन एवं न्यायिक व्यवस्था एवं व संसाधनों पर बोझ कम किया जा सकता है और समाज के अन्तिम स्तर तक न्याय की सौहार्दपूर्ण रीति से व्यवस्था कायम की जाने के कार्यान्वयन हेतु मुख्यन्यायाधिपति एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष इसे साकार करने के लक्ष्य को लेकर कटिबद्ध है। प्रतिभागियों में से पूर्व में कारपोरेट अफेयर्स मंत्रालय नईदिल्ली के अंतर्गत 40 घन्टे का प्रशिक्षण प्राप्त एक वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य में अपनी सेवायें प्रदान करेंगे।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिन प्रतिभागियों ने 20 घन्टे का प्रशिक्षण लिया उनमें  भोपाल से सविता यादव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, राममोहन यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी भोपाल, आत्माराम यादव प्रदेश महासचिव होशंगाबाद, विजय यादव महासचिव जबलपुर, सुमेरसिंह यादव महासचिव देवास,   रामकुशल यादव महासचिव रीवा, श्रीमति प्रमिला यादव महासचिव उज्जैन, श्रीमति सुषमा यादव जिलाध्यक्ष इन्दौर, श्रीमति शोभा यादव तहसील अध्यक्ष नरसिंहगढ राजगढ, श्रीमति प्रमिला यादव जिलाध्यक्ष रायसेन, इंजीनियर पुष्पेन्द्रसिंह यादव युवाविंग प्रदेश अध्यक्ष छतरपुर, प्रमोद यादव जिलाध्यक्ष टीकमगढ, राजललन यादव जिलाध्यक्ष सतना, श्रवणकुमार यादव जिलाध्यक्ष रतलाम, महेन्द्र यादव प्रदेश उपाध्यक्ष युवा विंग सीधी, सुशील यादव प्रदेश सचिव धार, राजभानसिंह यादव प्रदेशसचिव अशोकनगर,अमनयादव एडव्होकेट विदिशा एवं रत्नेश यादव सतना के द्वारा सामुदायिक स्तर पर मध्यस्थता योग्य सामुदायिक मामलों का प्रारम्भिक स्तर से ही समाधान कर समाज में बढ़ते विवादों को कम किये जाने की दिशा में प्रयास किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!