ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
राज्य

होशंगाबाद जिले के अन्य राज्यो में फसे 202 श्रमिको को दी गई सहायता

श्रमिको ने दिया मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद
होशंगाबाद। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के ऐसे मजदूर जो अन्य राज्यो में फसे हैं उन्हें तत्कालिक आवश्यकताओं जैसे भोजन, दवाई इत्यादि के लिए मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर सहायता योजना प्रारंभ की गई है। इसके तहत प्रत्येक मजदूर को 1 हजार रूपए की राशि उनके खातो में हस्तांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है।
कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के दृष्टिगत जिले में लागू
लाकडाउन के दौरान होशंगाबाद जिले के अन्य राज्यो में फसे 202 मजदूरो को रेडक्रास मद से उनके खातो में 1-1 हजार रूपए की राशि जमा कर त्वरित सहायता प्रदान की है। होशंगाबाद जिले के बाबई निवासी सोनू अहिरवार जो गुजरात राज्य के अमरेली जिले में फसे हैं, इसी तरह इटारसी के गणेश काकोरे एवं बनखेड़ी के ग्राम परसबाड़ा के विक्रम राजपूत भी गुजरात में फसे हुए है। इन्होने बताया कि वे मजदूरी के लिए गुजरात आये हुए थे किन्तु कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देश में लागू लाकडाउन के कारण वे फस गये थे और आर्थिक जरूरतो की पूर्ति करने में समस्या उत्पन्न हो गई थी किन्तु जिला प्रशासन होशंगाबाद द्वारा उनकी सहायता हेतु 1 हजार रूपए की राशि उनके खातो में जमा होने से वे अपनी दैनिक जरूरतों एवं आवश्यक वस्तुओ की पूर्ति हो पाई है और जिला प्रशासन होशंगाबाद द्वारा सतत संपर्क बनाए हुए हैं। वे इस सहायता हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिला प्रशासन होशंगाबाद को धन्यवाद देते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!