ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपास

मंडीदीप में 16 वाहनों पर जप्ती और चलानी की कार्यवाई

नवलोक समाचार, मंडीदीप। 
जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने तथा बचाव के लिए घोषित टोटल लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव तथा एसपी श्रीमती मोनिका शुक्ला द्वारा अधिकारियों को दिए गए हैं। जिले में लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने नागरिकों से घरों में ही रहने की अपील की जा रही है तथा बिना कारण घर से बाहर निकलने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। तहसीलदार श्री संतोष बिटोलिया तथा टीआई श्री राजेश तिवारी ने जानकारी दी कि थाना मण्डीदीप पुलिस द्वारा 12 अप्रैल को अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वाले लोगों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 16 दो पहिया वाहन जप्त किए गए। साथ ही लोगों को घरों से बिना कारण बाहर नहीं निकलने तथा लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!