ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
देश

खंडवा से सिंगरौली तक पैदल ही निकल पड़े बेबस मजदूर

नवलोक समाचार, होशंगाबाद। कोरोना महामारी के डर ने लोगो को इतना भयभीत कर दिया है कि जो लोग काम धंधे के लिये दूसरे शहरों में मजदूरी करने ट्रेनों सहित अन्य साधनों से गये थे उन्हें अब पैदल ही घर लौटना पड़ रहा है , लोगो का कहना है कि ठेकेदार ने काम बन्द कर दिया है इसलिये घर लौट रहे है , कही काम भी नही मिलेगा , इससे अच्छा है पैदल ही घर पहुच जाएं।
पीएम मोदी के सामने कोरोना संकट की आने वाली भयतीत स्थिति से पहले ही पीएम ने सम्पूर्ण देश भर में लॉक डाउन के आदेश देकर , ट्रेनों बसों सहित हवाई सेवा भी बन्द कर दी।

ऐसे में दूरदराज के शहरों में दो वक्त की रोटी के निकले मजदूरों के सामने आर्थिक संकट के साथ साथ रोटी का संकट भी आ गया। ऐसे में कोई खंडवा से सिंगरौली तक पैदल निकल पड़ा है, बता दे कि मजदूर वर्ग जिस जगह काम करता था , अब वहां रुकना नही चाहता , बन्द के माहौल में मजदूर कैसे भी अपने घर पहुचना चाहते है। खंडवा से 200 किलो मीटर पैदल चलकर होशंगाबाद जिले में पहुचे मजदूरों ने बताया कि हम लोग 28 मार्च को निकले है। रास्ते मे कोई भोजन दे देता है तो कर लेते है पुलिस वाले भी भोजन करवा रहे है , पैसे होने की बात पर अधिकांश ने बताया कि पैसे तो हमारे पास है लेकिन क्या खरीद कर पेट भरे , सभी दुकानें बंद है।

खंडवा से सिंगरौली पैदल जाते हुए मजदूर

बता दे कि पीएम मोदी ने मजबूर होकर ही बिना कोई तैयारी के लॉक बंदी की है , जिसके चलते देश भर के उन दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। बहरहाल नगर के सक्षम लोग भी इन राहगीरों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करवा रहे है। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार ने काम बन्द कर कह दिया है कि अब घर पहुच जाओ , लॉक डाउन कब तक खुलेगा कोई भरोसा , इसलिये हम लोग कार्यस्थल पर रुकने की बजाय पैदल ही सिंगरौली के लिये निकल पड़े है। बता दे कि खंडवा से सिंगरौली की दूरी 600 किलोमीटर है , जिसे सभी मजदूर 10 दिनों में तय कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!