ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
क्राइम अलर्ट

ट्रेक्टर ट्राली में जा रही अवैध सागौन जप्त , वन अधिकारियों ने की कार्यवाही

नवलोक समाचार, खातेगांव। देवास  जिले.  Dfo           के. एन मिश्रा के मार्गदर्शन मे खातेंगांव रेजंर ने खुमान सिंह सोलंकी के नेतृत्व में सबरेंज लिली एवं उड़नदस्ता दल खातेगांव के द्वारा रात्रि गश्ती के दौरान लिली ,सोमगांव रोड में ग्राम ओलंबा के पास घेराबंदी कर महिंद्रा ट्रैक्टर वाहन को आते देखकर रोका गया lतलाशी के दौरान उसमे इमारती सागौन के तीन लट्ठे रखे हुए थे।वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम दिलीप पिता शंकर कोरकू और एक अन्य साथी सुरेश पिता रूपसिंह बारेला दोनों निवासी सिरालिया बुजुर्ग का रहना बताया गया । बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्राली में रखे सागौन के नग 3 लट्ठे , 0.107 घन मीटर जिसकी कीमत ₹ 2875 रूपए आंकी गयी! महिंद्रा ट्रैक्टर बगैर नंबर का, चेचिस नंबर NRPY00117 जप्त कर वन अधिनियम की धारा- मध्यप्रदेश वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा 2,5, 15 एवं लोक संपत्ति हानि अधिनियम के तहत वन अपराध प्रकरण कायम किया गया l

देवास जिले के खातेगांव में वन विभाग अधिकारियों ने पकड़ी सागौन से भरी ट्रेक्टर ट्राली

आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया l इह कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी खातेगांव खुमानसिंह सोलंकी , डिप्टी रेंजर लिली दरियावसिंह परते, वनपाल , वनरक्षक के.के मिश्रा ,अमन सक्सैना, कुलदीप शाक्य, खातेगांव उड़नदस्ता प्रभारी गौरान तिवारी , वीरेंद्र लखोंरे एवं सुरक्षा श्रमिक दिनेश यादव, उड़नदस्ता वाहन चालक शिवनारायण आदि का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!