ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
क्राइम अलर्ट

एक और भाजपा नेता की हत्या; शिवराज ने जताई साजिश की आशंका, सीबीआई जांच की मांग

बड़वानी. भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की रविवार सुबह हत्या कर दी गई। घटना वरला तहसील के बलवाड़ी गांव की है। ठाकरे के सिर, चेहरे और कान पर चोट के निशान और घटनास्थल पर खून से सना पत्थर मिला है। इससे पुलिस मान रही है कि हत्या सिर कुचलकर की गई। इससे पहले शुक्रवार को राज्य के मंदसौर जिले के नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता प्रह्लाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इन दोनों घटनाओं पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस बदलाव की बात करती थी लेकिन यह बदलाव क्या है? यहां हत्याएं शुरू हो गई हैं। बड़वानी में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई थी। कानून और व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं। सरकार इसे हल्के में ले रही है। इसके पीछे बड़ी साजिश लगती है। मैं सीबीआई जांच की मांग करता हूं। मैंने सरकार को चेतावनी दी कि वे ऐसी घटनाओं को रोकें अन्यथा भाजपा सड़कों पर आ जाएगी।’’

वरला थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह के मुताबिक, घटना के वक्त ठाकरे टहलने गए थे, लेकिन लौटै नहीं। तलाश करने पर राधा स्वामी भवन के पास सड़क से कुछ दूर खेत में उनका शव मिला। घटना के बाद बलवाड़ी में ठाकरे समर्थकों में आक्रोश है। इससे पहले मंदसौर के नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता प्रहलाद बंधवार की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!