ब्रेकिंग
Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना
देश

मेघालय में नेवी टीम ने 35 दिन बाद 200 फीट की गहराई से एक शव निकाला

शिलॉन्ग. मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स स्थित अवैध खदान से मजदूरों को निकालने के लिए लगातार ऑपरेशन जारी है। गुरुवार को 200 फीट नीचे से नेवी की टीम ने एक शव को बाहर निकाला। खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। खदान से अब तक एक करोड़ लीटर से ज्यादा पानी निकाला जा चुका है।
खदान में नदी का पानी भरने से फंसे मजदूर
प्लानिज टेक्नोलॉजी की वेबसाइट के मुताबिक, यह कंपनी आईआईटी मद्रास द्वारा पोषित कंपनी है। कंपनी नेवी के साथ रेस्क्यू में जुटी है। 13 दिसंबर को मजदूर खदान में थे। इसी दौरान पास में बहने वाली लैटीन नदी का पानी इसमें भर गया था, जिसके चलते मजदूर इसमें फंस गए थे।

इस खदान को रैट होल कहा जाता है। सुप्रीम कोर्ट लगातार मामले की सुनवाई कर रहा है। अदालत ने सरकार से पूछा था कि क्या राज्य सरकार ने अवैध खदानों पर कोई कार्रवाई की?

सरकार का कहना था कि खदान का संचालक गिरफ्तार हो चुका है। शुक्रवार को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उसे चमत्कार में विश्वास है, लेकिन देखना यह होगा कि कितने मजदूर खदान से सकुशल बाहर निकल पाते हैं?

रोबोटिक सबमर्सिबल इन्सपेक्शन में माहिर कंपनी भी मजदूरों को निकालने के लिए चलाए जा रहे अभियान से जुड़ी है। कंपनी के मुताबिक, रेस्क्यू में 6 सदस्यीय टीम और एक रिमोट से चलने वाला वाहन (आरओवी) लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!