ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
आसपास

मप्र के सभी जिलों, राजस्थान के 11 शहरों का पारा 10 डिग्री से कम, बढ़ सकती है ठंड

भोपाल/जयपुर. मध्यप्रदेश और राजस्थान में फिर से ठंड बढ़ी है। राजस्थान के 11 शहरों और मध्यप्रदेश के सभी जिलों में गुरुवार को न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा खजुराहो रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, राजस्थान में फतेहपुर का पारा 1.2 डिग्री पर पहुंचाया।

मध्यप्रदेश: हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में पड़ना शुरू हो गया। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और आसमान खुलते ही उत्तरी हवाओं का रुख प्रदेश की तरफ हो गया। पहाड़ों में बर्फबारी हुई है। वातावरण में नमी की मात्रा कम हुई है व हवा की रफ्तार बढ़ी है।

कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाएं

हवाओं की रफ्तार कश्मीर में जारी बर्फबारी और उत्तरी हवाओं का पूरे प्रदेश पर बना हुआ है। 12 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं लोगों को कंपा दे रही हैं। बीते एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफे के बाद सोमवार से इसमें दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

20 शहरों का पारा 7 डिग्री से कम
गुरुवार को खजुराहो का 0.8, उमरिया का 2.8, टीकमगढ़ का 5.2, सीधी का 4.4, सतना का 4.4, रीवा का 3.2, नौगांव का 2.2, जबलपुर का 5.2, दमोह का 3.8, बैतूल का 5.6, भोपाल का 7.4, दतिया का 3.5, गुना का 6.4, ग्वालियर का 3.4, खरगौन का 6.3, पचमढ़ी का 4.0, राजगढ़ का 6.8, उज्जैन का 6.0, श्योपुर का 6.4 और शाजापुर 6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

राजस्थान: अलगे 48 घंटे शीतलहर के चलते बढ़ सकती है सर्दी
प्रदेश में शीतलहर से सर्दी का प्रकोप फिर बढ़ गया। आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। बुधवार को चूरू में पारा 4.0 डिग्री, सीकर में 3.5 डिग्री और जयपुर में 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में पश्चिमी इलाकों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। भीलवाड़ा, झुंझुनू, सीकर, चूरू में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। गुरुवार को भी यहां कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!