ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
खास खबरे

मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हेड मास्टर पर कार्रवाई, निलंबित

जबलपुर. मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्राथमिक स्कूल जबलपुर के हेड मास्टर मुकेश तिवारी को कलेक्टर छवि भारद्वाज ने निलंबित कर दिया। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई में निलंबन आदेश शिक्षक को देकर इसका पालन भी करा दिया गया है। आपत्तिजनक वीडियो सतना में बुधवार को वायरल हुआ था, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
जबलपुर के स्कूल हेड मास्टर मुकेश तिवारी द्वारा सतना की एक सभा में की गई आपत्तिजनक बयानबाजी का वीडियो वायरल होने पर सतना में कांग्रेस के एक नेता ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। मामला जबलपुर कलेक्टर तक पहुंचा। उन्होंने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

निलंबित किए गए शिक्षक के मामले में कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुकेश तिवारी प्रधानाध्यापक शासकीय कनिष्ठ बुनियादी माध्यमिक शाला राइट टाउन जबलपुर द्वारा एक सभा के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुआ, साथ ही शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। मुकेश तिवारी का ये काम सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन है। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी जबलपुर अटैच किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!