ब्रेकिंग
गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर
देश

रक्षा मंत्री पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी, महिला आयोग ने भेज दिया नोटिस

नई दिल्ली। राजनीतिक बयानबाजी कईं बार परेशानी का सबब बन जाती है और ऐसा ही कुछ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुआ है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को लेकर दिए अपने बयान को लेकर मुश्किल में फंस गए हैं। उनके बयान पर संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। मालूम हो कि राहुल गांधी के बयान को लेकर पीएम मोदी और भाजपा नेताओं ने उन पर निशाना साधते हुए आलोचना की थी।
बता दें कि राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार का घेराव करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री एक महिला (रक्षामंत्री) के पीछे छुप रहे हैं। इस बयान की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘राहुल गांधी का बयान- ‘एक महिला से कहा मेरी रक्षा कीजिए?’ महिला विरोधी है। क्या वह सोचते हैं कि एक महिला कमजोर है? राहुल इतने बड़े लोकतांत्रिक देश की रक्षामंत्री को कमजोर कह रहे हैं।’

इसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। राहुल गांधी को नोटिस जारी करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है, ‘उनकी टिप्पणी महिला-विरोधी, आक्रामक, अनैतिक तथा सामान्य रूप से महिलाओं के मान एवं प्रतिष्ठा के विरुद्ध असम्मान जाहिर करती है।’
राहुल गांधी ने अपनी एक रैली के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री ने संसद में अपने बचाव में एक महिला का सहारा लिया ,क्योंकि वह खुद की रक्षा नहीं कर सकते थे। राहुल ने कहा, ’56 इंच का सीना वाले चौकीदार भाग खड़े हुए और एक महिला सीतारमण जी से कहा मेरी रक्षा करें। मैं खुद की रक्षा करने में समर्थ नहीं हूं। ढाई घंटे तक महिला उनकी रक्षा नहीं कर सकी। मैंने तो सीधा सा सवाल किया था, जिसका हां या ना में उत्तर था, लेकिन वह उत्तर नहीं दें सकीं।’
राहुल गांधी ने अपनी एक रैली के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री ने संसद में अपने बचाव में एक महिला का सहारा लिया ,क्योंकि वह खुद की रक्षा नहीं कर सकते थे। राहुल ने कहा, ’56 इंच का सीना वाले चौकीदार भाग खड़े हुए और एक महिला सीतारमण जी से कहा मेरी रक्षा करें। मैं खुद की रक्षा करने में समर्थ नहीं हूं। ढाई घंटे तक महिला उनकी रक्षा नहीं कर सकी। मैंने तो सीधा सा सवाल किया था, जिसका हां या ना में उत्तर था, लेकिन वह उत्तर नहीं दें सकीं।’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!