ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
देश

राहुल ने कहा- हम चाहते हैं कि देश का किसान फ्रंट फुट पर खेले और छक्का मारे

जयपुर. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जयपुर से लोकसभा के लिए चुनावी अभियान की शुरुआत की। राहुल ने कहा- कांग्रेस चुनाव जरूर जीती है, लेकिन हमारी मालिक जनता है। हम आपके लिए काम करने आए हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा- नरेंद्र मोदी की सरकार अब तक बैकफुट पर खेलती रही है। मैं चाहता हूं कि हमारे युवा बैकफुट पर ना खेलें, वे फ्रंटफुट पर खेलें और छक्का मारें।
राहुल ने कहा- बैटिंग के वक्त डरकर खेलते हैं पीएम

राहुल ने कहा- प्रधानमंत्री 5 साल से बैकफुट पर खेल रहे हैं। वादा करते हैं कि किसानों और युवाओं की मदद करेंगे, लेकिन जब बैटिंग का वक्त आता है तो डरकर खेलते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- मैं किसानों से कहना चाहता हूं कि हम आपके लिए काम करने आए हैं। हमारा काम आपकी आवाज सुनने का है। आपका दर्द समझने का है। हमारे दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे।
“किसानों ने कहा था हमें रास्ता नहीं दिख रहा है। जो समस्या यहां के किसानों की थी, वही हिंदुस्तान के किसान के समक्ष है। हमने कहा था हमारा पहला कदम किसान का कर्जा माफ करने का होगा। भाषण में कहा था कि 10 दिन गिनना, कर्जा माफ करेंगे। और हमने दो दिनों में कर्जा माफ करके दिखा दिया।”
राहुल ने कहा- हमने जो किया है, वह केवल प्रदेशों के लिए नहीं है। यह हमारे लिए नरेंद्र मोदीजी को संदेश है। आपको पूरे देश के किसान का कर्जा माफ करना होगा। कांग्रेस आपको छोड़ने वाली नहीं है। आपको सोने नहीं देंगे। आपको रात भर जगा के रखेंगे। अगर आप किसान का कर्जा माफ नहीं करेंगे तो 2019 में कांग्रेस की सरकार आएगी, वह कर्जा माफ करके दिखा देगी।
“अगर नरेंद्र मोदी 15 लोगों का साढ़े तीन लाख रुपए माफ कर सकते हैं तो तीन राज्यों के किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। मैं राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मंत्रियों से कहना चाहता हूं कि किसानों के लिए अब नए तरीके से सोचने की जरूरत है। आपके खेत के दुनिया की इकोनॉमी से जोड़ने का काम करेंगे। हम तकनीक की मदद से आपकी जिंदगी को बदलने का काम करेंगे।”
“राफेल मामले में मोदी ने अनिल अंबानी को हिंदुस्तान का 30 हजार करोड़ रुपया दे दिया। राफेल की जांच होनी चाहिए। इसे ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के पास भेजना चाहिए। हम मोदीजी से कहते हैं कि जनता की अदालत में सामने आइए। हम अपनी बात रखेंगे, आप अपनी बात रखिएगा।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!