ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
खास खबरे

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की मप्र को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की अपील

भोपाल. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की जनता से मध्य प्रदेश को देश में नंबर वन बनाने की अपील की है। साथ ही प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा शहरों को स्वच्छता सूची में टॉप स्थान पर लाने की अपील की है। असल में, प्रदेश में आज से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो रहा है। उसके पहले मुख्यमंत्री में प्रदेश को देश का नं 1 स्वच्छ राज्य बनाने को कहा है।
कमलनाथ ने ट्वीट करके कहा है, ‘पिछली बार भी आपकी जागरूकता, सहभागिता व जज़्बे से हम सफल हुए। अभी भी हम इस सफलता को कायम रखे। जनप्रतिनिधि भी इसमें योगदान दें।’

पिछली बार स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में इंदौर एक नंबर पर और भोपाल दो नंबर पर था। इसके बाद चंडीगढ़ का तीसरा नंबर था। इस बार भी इंदौर के नंबर वन आने की पूरी संभावना जताई जा रही है। वहीं, भोपाल नंबर एक पर आने की कोशिश में सफाई के मानक स्थापित करने में जुटा है।

इंदौर जैसी सड़कें बनाने के लिए स्वीपर मशीनें मंगाई : भोपाल नगर निगम ने इंदौर जैसी साफ-सुथरी सड़कों की तर्ज पर शहर की प्रमुख सड़कों की सफाई के लिए विदेश से स्वीपर मशीनें मंगाई जा रही हैं। इन मशीनों से न केवल सड़कों की सफाई होगी, बल्कि पानी की फुहार से भी सड़कों को धोया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!