ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

साईं मंदिर में 11 दिन में 14.54 करोड़ रु. दान किए गए, 9.5 लाख लोग दर्शन करने पहुंचे

शिरडी. साईं मंदिर में श्रद्धालुओं ने 11 दिन में 14.54 करोड़ रुपए का दान किया। क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के दौरान 22 दिसंबर से 1 जनवरी तक नकद और सोने-चांदी की वस्तुओं के रूप में यह दान किया गया। साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन चंद्रशेखर कदम ने बुधवार को यह जानकारी दी।
19 लाख रु की सोने-चांदी की वस्तुएं दान की गईं
दानपात्रों में नकदी 8.05 करोड़ रुपए
ऑनलाइन, चेक, डीडी से दान 6 करोड़ रुपए
सोने-चांदी की वस्तुएं 19 लाख रुपए
विदेशी मुद्रा 30.63 लाख रुपए
भारतीय श्रद्धालुओं के अलावा 19 देशों के लोगों ने मंदिर में दान दिया। इनमें अमेरिका, इंग्लैंड, मलेशिया, सिंगापुर, जापान और चीन के श्रद्धालु शामिल थे।

दान की राशि के अलावा मंदिर ट्रस्ट को दर्शन के पास और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से 3.62 करोड़ रुपए की आय हुई। 11 दिनों में 9.5 लाख देशी-विदेशी श्रद्धालु शिरडी के साईं मंदिर पहुंचे।

पिछले साल अक्टूबर साईं बाबा समाधि फेस्टिवल के दौरान 3 दिन में श्रद्धालुओं ने 5.97 करोड़ रुपए का दान किया था। विजयादशमी पर हर साल साईं मंदिर में यह फेस्टिवल होता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!