ब्रेकिंग
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा
आसपास

राज्यपाल ने छिंदवाड़ा से विधायक दीपक सक्सेना को दिलाई प्रोटेम स्पीकर की शपथ

भोपाल. छिंदवाड़ा के विधायक दीपक सक्सेना को मध्यप्रदेश विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी) बनाया गया है। बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इस मौके पर कमलनाथ मंत्रिमंडल के कई मंत्री मौजूद रहे।

दीपक सक्सेना को मुख्यमंत्री कमलनाथ का नजदीकी माना जाता है। वह छिंदवाड़ा से 4 बार से विधायक हैं। इससे पहले कांग्रेस की ओर से प्रोटेम स्पीकर के लिए वरिष्ठ विधायक केपी सिंह का नाम भी रेस में शामिल था। उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि सिंह को प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी दी जा सकती है। मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का पहला सत्र 7 जनवरी से शुरू हो रहा है।

कौन होता है प्रोटेम स्पीकर:

प्रोटेम स्पीकर बनने की लिए जरूरी है कि वो सदन के सीनियर सदस्यों में से एक हो।
सदन चलाने के लिए महत्वपूर्ण नियमों का ज्ञान हो।
विधायक की छवि एक साफ सुथरे ईमानदार सदस्य की हो।
प्रोटेम स्पीकर के पास स्थायी स्पीकर जैसे अधिकार नहीं होते।
सदन को भंग करने जैसे अति महत्वपूर्ण निर्णय प्रोटेम स्पीकर के द्वारा नहीं लिए जा सकते।
ये प्रोटेम स्पीकर पर निर्भर करता है कि वो बहुमत साबित करने के लिए किए जा रहे वोटिंग में कौन से तरीके का इस्तेमाल करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!