ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
देश

नए साल में सरकार ने दिया तोहफा, 120 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

नई दिल्ली। नए साल के आगाज से पहले जनता के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 120.50 रुपए की कटौती की है। इसके अलावा सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में भी 5.91 रुपए की कटौती की गई है। अब गैर सब्सिडी सिलेंडर 689 रुपए में मिलेगी। पहले इसकी कीमत 809.50 रुपए थी।

वहीं कटौती के बाद सब्सिडी वाला सिलेंडर 494.99 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 500.91 रुपए थी। नई कीमत एक जनवरी से लागू हो जाएगी। इस महीने दूसरी बार घऱेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। अब दिल्ली में घरेलू सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 494.99 रुपए में मिलेगा। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक बयान जारी कर, इसकी जानकारी दी।

इससे पहले तेल कंपनी ने एक दिसंबर को सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 6.52 रुपए की कटौती की थी। ये कटौती उस वक्त हुई थी, जब पिछले 6 महीने से लगातार गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो रहा था। अकेले इस महीने में ही सब्सिडी वाले सिलेंडर में 14 रुपए की कटौती हुई है। इससे पहले जून से नवंबर के बीच घरेलू सिलेंडर की कीमत में 14 रुपए का इजाफा हुआ था। जो इस कटौती के बाद बराबरी पर आ गया है।
आईओसी ने कहा कि, “अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों में गिरावट और रुपया-डॉलर के एक्सचेंज रेट में आई मजबूती के बाद गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 120.50 रुपए की बड़ी कटौती की गई है।” कटौती के बाद दिल्ली में 14.2 किलो के गैर सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 689 रुपए हो जाएगी।

इससे पहले एक दिसंबर को गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 133 रुपए की कटौती की गई थी। इस लिहाज से अकेले इस महीने ही गैर सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 253 रुपए कम हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!